फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार हरिओम बोला और महिला के कुंडल गायब

Wed, 13 Jan 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। कस्बे में ‘हरिओम-हरिओम’ का जाप करते हुए दो टप्पेबाजों ने महिला की आंखों में ऐसी धूल झोंकी कि होश आने पर उसे कानों से सोने के कुंडल और हाथ से पांच सौ रुपये गायब होने का अहसास हुआ। बेखौफ बदमाशों ने टप्पेबाजी की इस घटना को सरेराह अंजाम दिया। ठगी के तरीके से लोग हैरत में हैं।
विज्ञापन

रुड़की में कई बार ध्यान बंटाकर टप्पेबाजी के मामले सामने आ चुके हैं। पांच दिन पहले भी एक महिला से इसी तरह से टप्पेबाजी की गई। मंगलवार को लक्सर बाजार में किराने की दुकान चलाने वाले कुंआखेड़ा निवासी देवदत्त शर्मा की पत्नी लोकेश दोपहर के समय खाना लेकर दुकान पर आ रही थी। ओवरब्रिज के पास दो बाइक सवार युवक सामने से आए और दो बार हरिओम-हरिओम बोला और उसका ध्यान बंटा दिया।
होश आने पर उसके कानों से सोने के कुंडल और मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए घर से लाया गया पांच सौ का नोट गायब था। कस्बे में छह महीने पहले भी एक सुनार की दुकान से महिला से इसी तरह सोने के जेवर ठग लिए गए थे। कुछ लोग इसे सम्मोहन कर ठगी करना बता रहे हैं। ऐसी घटना को सुलझाना पुलिस के लिए भी टेढ़ी खीर बना हुआ है। कोतवाली प्रभारी जयदेव आर्य ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें