फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भाजपा सरकार में उत्तराखंड गठन की मूल भावनाएं हुईं कमजोर

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने किया कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर की ओर से उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष डॉ. हरविंदर सिंह और संचालन ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जिन भावनाओं और सपनों के साथ उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था। वर्तमान भाजपा सरकार उन्हें कमजोर कर रही है। राज्य वीर शहीदों की शहादत के बाद बना था लेकिन आज भी पलायन, बेरोजगारी और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दे बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है और राज्य के खनिज संसाधनों का भी उचित उपयोग नहीं हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का आह्वान किया। पूर्व प्रधानाचार्य मनोज सैनी ने कहा कि पंडित नारायण दत्त तिवारी की सरकार ने उत्तराखंड को मजबूत बनाने का काम किया था जबकि भाजपा के दस वर्षों के शासन में विकास प्रभावित हुआ है। नीरज सैनी और रिजवान अहमद ने भी कांग्रेस को मजबूत करने और आगामी चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। इस दौरान मोहित त्यागी, सुनील कुमार शर्मा, डॉ. इरशाद मीर, गौरव अग्रवाल, विशाल गण सहगल, अक्षय गौतम, मिलिंद चौधरी, शफीक अहमद, राहुल सैनी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें