फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: एंबुलेंस की फिटनेस में भी थी कमी, ऑक्सीजन मास्क की वैधता भी समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी कांवड़ मेले को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग व आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह से मुस्तैद हो गई हैं। 108 एम्बुलेंस सेवा के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कांवड़ मेला क्षेत्र और आसपास के मार्गों पर तैनात 15 एम्बुलेंस सेवाओं का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कई एंबुलेंस में फिटनेस और अन्य कमियां पाई गईं। हालांकि बड़ी कमी नहीं थी जिन्हें हाथोंहाथ दुरुस्त कराया गया। जितेंद्र सिंह ने बताया कि सभी एंबुलेंसों में जीवन रक्षक प्रणालियों की स्थिति देखी। उन्होंने मुख्य रूप आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर और मेडिकल उपकरण पूरी तरह कार्यशील रखने को कहा।
जीवन रक्षक दवाओं और आवश्यक उपभोग्य सामग्रियों के स्टॉक को री-चेक किया गया। इस दौरान कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कुछ नई जरूरी दवाएं भी रखवाई गई। इस दौरान सिर्फ गाड़ियां ही नहीं बल्कि मौके पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन (ईएमटी) और चालक की उपस्थिति को चेक किया गया।
विज्ञापन


जितेंद्र सिंह ने कर्मियों की वर्दी, उनके पहचान पत्र और वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया। मेले के दौरान हाईवे और संवेदनशील मोड़ों पर एम्बुलेंस की तैनाती को लेकर भी रूट प्लान की समीक्षा की गई ताकि किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति में पीड़ितों को बिना वक्त गंवाए तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें