फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: वर्कशॉप स्वामी के अपहरण के प्रयास का आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुड़की। कारोबारी के वर्कशॉप गेट पर लघुशंका करने से रोकने पर आरोपी ने वर्कशॉप के स्वामी से मारपीट कर अपहरण का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर आरोपी ने कारोबारी को धमकी दी और कार में सवार होकर साथियों के साथ फरार हो गया। यह खुलासा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से पहचान में आए आरोपी को गिरफ्तार करने पर किया है। आरोपी पर गैंगस्टर समेत कईं मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली को पिछले दिनाें सोमिल अरोड़ा निवासी रामनगर ने तहरीर देकर बताया था कि वेस्ट अंबर तालाब में उनका वर्कशॉप है। बीते सोमवार शाम को सफेद रंग की एक कार उनके वर्कशॉप के पास आकर रुकी थी। कार सवार व्यक्ति ने मारपीट कर अपहरण का प्रयास किया था। शोर शराबा होने पर वह साथियों के साथ कार में सवार होकर फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी को पहचान लिया था। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि शमीम उर्फ खली निवासी रामपुर कोतवाली गंगनहर रुड़की अपने दोस्तों के साथ कार में आया था। इसी दौरान शमीम को वर्कशॉप के गेट पर लघुशंका करने लगा। जिसे टोकने पर शमीम बौखला गया और उसने पीड़ित के साथ गली-गलौज करते हुए धमकी दी। इसके बाद उसे कार में बैठाने का प्रयास किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी शमीम पर गैंगस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें