फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगवार में फरार दस हजार का इनामी आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगवार में फरार दस हजार का इनामी गैंगवार के दौरान हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दस हजार के एक और इनामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और खून से सनी टी-शर्ट भी बरामद की है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

24 जून को भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम प्रेमराजपुर के पास श्मशान घाट के पास दोपहर को दो गुटों में वर्चस्व को लेकर गैंगवार हो गई थी। इस दौरान गोली चलने से कुनाल उर्फ बाबू निवासी नंद विहार सुनहरा कालोनी रुड़की की मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस हत्या के मामले में फरार चल रहे दस आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। सोमवार देर शाम पुलिस टीम ने कस्बे के पास से दस हजार रुपये के इनामी सचिन कश्यप निवासी गैस प्लांट भगवानपुर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर इमलीखेड़ा मार्ग पर श्मशान घाट में बने भवन से एक देशी तमंचा, एक कारतूस, एक खाली खोखा व खून से सनी टी-शर्ट बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें