फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने मार्च में समाप्त हो रही मुफ्त राशन योजना को 6 महीने के लिए बढ़ाकर सितंबर तक कर दिया गया है। प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत परिवार के हर सदस्य हो 5 किलो मुफ्त राशन मुहैया कराने की घोषणा के बाद कस्बा मंगलौर में लगभग दस हजार परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कस्बे के राशन विक्रेता यूनियन के अध्यक्ष खुशनसीब आलम व महासचिव शोभित गुप्ता ने बताया कि जैसे ही उनके पास अप्रैल का मुफ्त राशन पहुंच जाएगा वह वितरित करना शुरू कर देंगे। राशन में किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मुफ्त राशन योजना से गरीब लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही कोरोना महामारी से उबरने में यह योजना कारगर साबित हो रही है। मंगलौर खाद्य पूर्ति निरीक्षक सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि मंगलौर कस्बे में लगभग 10 हजार एनएफएसए व अंत्योदय परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं होने से परेशानी
राशन कार्ड ऑनलाइन कराने में स्थानीय नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रुड़की पूर्ति विभाग के चक्कर लगाने के बाद भी नागरिकों के राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हो पा रहे हैं। विभाग के चक्कर लगाने के बाद नागरिकों को कैपिंग लगने की बात कहकर टरकाया जा रहा है। मंगलौर कस्बे में लगभग दो हजार राशन कार्ड ऑनलाइन होने हैं लेकिन राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं होने से स्थानीय निवासी मुफ्त राशन योजना का लाभ भी नहीं ले पा रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें