फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: संरक्षित पशु तस्करी में टेंपो चालक दबोचा, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कटान करने के लिए जा रहे दो पशुओं को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही टेंपो को सीज कर दिया है।
विज्ञापन




भगवानपुर पुलिस बुधवार शाम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस बीच सूचना मिली कि एक टेंपो में दो पशुओं को कटान के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने टेंपो की तलाश की। इस दौरान पुलिस ने एक टेेंपो को रोक लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी में टेंपो दो संरक्षित पशु मिले। इस बीच पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि दोनों पशु दानिश निवासी सिकरोढा ने लादे थे।

पुलिस को देखकर वह बाइक मोड़कर पीछे की तरफ फरार हो गया। बताया कि दानिश दोनों पशुओं को कटान के लिए ले जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि टेंपो चालक सोनू निवासी शेखपुरा कदीम, सहारनपुर और दानिश निवासी सिकरोढ़ा, भगवानपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही टेंपो को सीज कर सोनू को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें