फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर गांव के पास हाईवे पर एक डंपर ने सामने से आ रही टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक, डंपर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया। टेंपो चालक की तहरीर पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव तेलीवाला निवासी कुर्बान टेंपो चालक हैं। सोमवार सुबह वह टेंपो लेकर भगवानपुर की ओर आ रहे थे। टेंपो में साधुराम निवासी लव्वा भी सवार थे। इस बीच रायपुर के पास हाईवे पर सामने से आ रहे डंपर ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो और डंपर हाईवे किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में डंपर चालक राजेश कुमार निवासी गांव मुंडाल खुर्द, जिला भिवानी, हरियाणा, टेंपो चालक कुर्बान और साधुराम घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि टेंपो चालक की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर डंपर को थाने में खड़ा करवा दिया गया है। हादसे की जानकारी तीनों के परिजनों को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें