फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 शिकायतें आई, चार शिकायतों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। नगर निगम सभागार में आयोजित तहसील दिवस में लोेगों की शिकायत सुनने के लिए अलग अलग विभाग से 77 अधिकारी पहुंचे। मगर इस दौरान कुल 30 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें भी स्थिति यह रही कि अधिकारी मात्र चार शिकायतों का ही निस्तारण कर पाए। जबकि अन्य शिकायतें संबंधित अधिकारियों को ट्रांसफर कर दी गई।
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने शिकायतें सुनीं। रामनगर के पार्षद पंकज सतीजा ने शिकायत में बताया कि नगर निगम प्रशासन ने सफाई व पथ प्रकाश व्यवस्था की रात्रि में मॉनिटिरिंग बंद कर दी है। इससे कई इलाकों में अंधेरा पसरा रहता है। रात्रि में सफाई व्यवस्था बंद होने सिविल लाइंस, अनाज मंडी, रामनगर में व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। एसडीएम ने नगर निगम प्रशासन को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। रांगड़वाला निवासी धर्मपाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके गांव में सरकारी ट्यूबवेल से उनके खेत तक 350 मीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है, जिसे लेकर वे नलकूप खंड के अधिकारियों को प्रस्ताव दे चुके हैं, लेकिन पाइप लाइन नहीं बिछ रही है। एसडीएम ने विभागीय अपर सहायक अभियंता को जल्द ही पाइप लाइन बिछाने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। मंडावली नारसन निवासी प्रमोद कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके गांव में एक व्यक्ति ने तालाब पर कब्जा कर लिया है, जिसे हटवाना जरूरी है। एसडीएम से क्षेत्र के लेखपाल को तालाब की नाप जोख करने के निर्देश दिए। मंडावली के ही अनिल कुमार ने शिकायत कर बताया कि हाईवे निर्माण में उनकी कुछ जमीन चली गई थी, लेकिन एनएचएआई ने उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं दिया। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को मुआवजे से संबंधित प्रक्रिया पूरी करने को कहा। सलेमपुर राजपुतान निवासी अनूप कुमार ने गंदे नाले का पानी खेतों में जाने और फसल खराब होने की शिकायत दर्ज की। एसडीएम ने नगर निगम प्रशासन को व्यवस्था बनाने को कहा। इस अवसर पर टीकम सिंह, सहित कई लेखपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें