फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले में तीन कॉलेजों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईटी ने छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में तीन और कॉलेजों पर केस दर्ज करवाया है। तीनों कॉलेजों ने छात्रवृत्ति के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया है। वहीं, माना जा रहा है कि एसआईटी की ओर से जल्द ही रुड़की के कुछ और कॉलेजों के खिलाफ केस दर्ज करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि एसआईटी के एसआई राजेंद्र सिंह खोलिया की ओर से सोमवार को तहरीर दी गई थी। इसमें बताया गया था कि सालियर स्थित बाबूराम डिग्री कॉलेज में छात्रवृत्ति के नाम पर 41 लाख 3045 रुपये का घोटाला किया गया है। तहरीर के आधार पर कॉलेज के मालिक व संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, कलियर थाना प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि एसआईटी के एसआई भानु प्रताप और शैलेंद्र ममगाईं की ओर से सोमवार को तहरीर दी गई है। इसमें बताया गया है कि महर्षि दयानंद आईआईटी धनौरी में 53 लाख रुपये और बाजुहेड़ी स्थित आरसीई कॉलेज में चार करोड़ 24 लाख 99 हजार रुपये की छात्रवृत्ति का घोटाला किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों कॉलेजों के संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें