फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुराचार का आरोप

Tue, 18 Apr 2017 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बुग्गावाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुर्जरों ने वनकर्मी पर बहला फुसलाकर किशोरी से दुराचार करने का आरोप लगाया है। दो दिन पहले लापता हुई किशोरी गुर्जरों को श्यामपुर के जंगलों से बदहवास हालत में मिली। तहरीर पर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।   
विज्ञापन

 
खानपुर रेंज में कुछ गुर्जर भी निवास करते हैं। इनके पास वन कर्मियों का भी आना-जाना लगा रहता है। बताया गया कि एक गुर्जर की नाबालिग पुत्री दो दिन पहले संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी। इसकी खोजबीन की गई तो वह दो दिन बाद श्यामपुर-हरिद्वार के जंगलों में बदहवास हालत में मिली। परिजन किशोरी को घर लेकर पहुंचे तो उसने बताया कि उसे एक वनकर्मी बहला-फुसलाकर श्यामपुर के जंगलों में ले गया था, जहां उसने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। उसके बाद आरोपी कर्मी उसे वहीं छोड़कर चला गया। यह सुनकर परिजनों में रोष छा गया। मंगलवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी वनकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। इसमें यह भी बताया गया है कि आरोपी कर्मी पहले भी किशोरी के साथ जबरदस्ती करते पकड़ा गया था। पंचायत में माफी मांगकर उसे छोड़ दिया गया था, हालांकि उसका ट्रांसफर यहां से कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद उसने यहां आकर किशोरी से दुराचार किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें