फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आईआईटी के छात्रों का सैंपल लेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले रुड़की आईआईटी के छात्र के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अब उसके संपर्क में आए अन्य छात्रों के सैंपल लेने के लिए सोमवार को कैंपस में जाएगी। वहीं सूडान के छात्र को आईआईटी में क्वारंटीन कर उसका उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि आईआईटी में एमटेक की पढ़ाई कर रहा सूडान का एक छात्र 28 सितंबर को संस्थान में पहुंचा था। जब वह यहां पहुंचा था तो उसकी तबीयत खराब थी, वहीं छात्र के विदेश से आने के चलते उसे क्वारंटीन कर दिया गया था। लगातार तबीयत खराब रहने से छात्र की चार दिन पहले कोरोना जांच करवाई गई। इसमें वह संक्रमित पाया गया था। हालांकि उसके साथ के अन्य चार छात्र, जो उसके साथ ही विदेश से आए थे, उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। छात्र के संक्रमित मिलने पर उसे क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं आईआईटी प्रशासन में हड़कंप मचा है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि छात्र की जानकारी मुख्यालय में दे दी गई है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम छात्र के संपर्क में आए अन्य छात्रों के सैंपल लेने के लिए आईआईटी जाएगी। हालांकि छात्र के संपर्क में अधिक छात्र नहीं आए हैं, इसलिए इस बीमारी के फैलने की आशंका बेहद कम है। फिर भी एहतियातन अन्य छात्रों के सैंपल लिए जाएंगे। वहीं संक्रमित छात्र को सभी दवाएं मुहैया करवा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें