फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: शिक्षक पर छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामतपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने मिर्जापुर सादात गांव स्थित एक स्कूल के शिक्षक पर उसके 13 वर्षीय बेटे को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर कर दिया है। मामला 9 सितंबर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन




खानपुर थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव का आयुष (13) पुत्र रामकुमार पड़ोस के मिर्जापुर सादात स्थित केसीए निजी स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। रामकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले महीने 09 सितंबर को स्कूल में शिक्षक सतीश कुमार ने उनके बेटे आयुष की बेरहमी से पिटाई कर दी।



पिटाई से उसके बाएं कान, बाई आंख से खून बहने लगा। आरोप लगाया कि बच्चे ने घर आकर आपबीती बताई। परिजन उसे लक्सर एक डॉक्टर के पास ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे ऋषिकेश एम्स भेज दिया। परिजन एम्स पहुंचे तो वहां भी रात भर इलाज के बाद बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए उसे चंडीगढ़ या दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को परिजन उसे लेकर दिल्ली रवाना हो गए है। उसके पिता रामकुमार ने फोन पर बताया कि बच्चे की बाईं आंख, बाएं कान से खून नहीं रुक रहा है। बच्चा देख-सुन नहीं पा रहा। उनके मुताबिक एम्स के डॉक्टरों ने बच्चे के देखने सुनने की क्षमता के लौटने की संभावना बहुत कम बताई है। खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि रामकुमार की तहरीर पर शिक्षक सतीश निवासी पूरणपुर, थाना खानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



शिक्षक सतीश का कहना है कि कुछ समय पहले वह बच्चा पतंग उड़ाते समय छत से गिर गया था। इस कारण बच्चे को एक आंख से दिखाई नहीं देता। कान का इलाज चल रहा है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें