फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ईंट भट्ठे पर मजदूर भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट-भट्ठे पर लेबर भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने व मजदूरों को बंधक बनाने की झूठी शिकायत करने के मामले में पुलिस ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर दंपती समेत तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी मोहम्मद शाहनवाज ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को शिकायतपत्र देकर बताया कि उसका बिझौली लंढौरा मार्ग पर एक ईंट-भट्ठा है। शिकायत में बताया गया कि भट्ठे पर लेबर का ठेका मुजफ्फरनगर के ठेकेदारों को दिया गया था।



लेबर भेजने की एवज में उसकी ओर से आरोपियों को 6.75 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे लेकिन आरोपियों ने मजदूर नहीं भेजे। इस बीच एक आरोपी ने 30 हजार रुपये और भेजने की मांग की। इसके बाद भट्ठा स्वामी ने 30 हजार रुपये भी उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने रकम लेने के बाद भी मजदूर नहीं भेजे।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को एक शिकायत पत्र दिया जिसमें भट्ठा स्वामी पर मजदूरों को बंधक बनाने का आरोप लगाया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने ईंट भट्ठे का निरीक्षण किया। जांच के दौरान भट्ठा बंद पाया गया और ना ही कोई मजदूर मिला।



भट्ठा स्वामी ने आरोपियों से रकम को वापस मांगा तो उन्होंने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अरशद व उसकी पत्नी इसराना निवासी नाई नगला तहसील ऊन जिला शामली एवं इमरान निवासी गांव परासोली जिला मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें