फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र पढ़ाई के साथ खेलों में भी ले हिस्सा: बीईओ

विज्ञापन
नारसन में आयोजित खेलमहाकुंभ के दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज के प्रांगण में विकास खंड स्तरीय खेल महाकुंभ के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। इस दौरान वालीबॉल के साथ दौड़ आदि प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रभान सिंह ने खिलाड़ियों से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। अंडर 17 आयु वर्ग के बालक 3000 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, मोहित द्वितीय और आशीष तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, अक्षय द्वितीय और अभिषेक तृतीय पर रहे। 800 मीटर दौड़ जीत सिंह प्रथम, विशाल द्वितीय और रोहित तृतीय पर रहे। 100 मीटर दौड़ में विशाल प्रथम, सौरव द्वितीय और आशीष तृतीय पर रहे। वहीं अंडर 17 आयु वर्ग बालिका की 3000 मीटर दौड़ में तनु प्रथम, काजल द्वितीय और शिवानी तृतीय पर रही। 1500 मीटर दौड़ में दीपिका प्रथम, अंशु कुमारी द्वितीय, निकिता तृतीय पर रही। 800 मीटर दौड़ में अंजना प्रथम, दीपा द्वितीय और शिवानी तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ में मानसी प्रथम, साक्षी द्वितीय और तनु वर्मा तृतीय रही। इसके बाद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रणसिंह पवार, वरद जोशी, एसडी सिंह, किशनपाल, महावीर सिंह, रानू चौधरी, पवन, सुमित, भूपेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, नरेंद्र, ज्ञानेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें