फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली करने वाले गुरु जी पर लटकी निलंबन की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। नारसन बॉर्डर पर प्रवासियों से वसूली करने वाले शिक्षक को विभाग ने निलंबित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बाबत मुख्य शिक्षाधिकारी ने जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) को कार्रवाई के आदेश देते हुए पत्र लिखा है। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना के मद्देनजर प्रदेश सरकार की ओर से आदेश है कि केवल अनुमति लेकर आने वाले लोगों को ही प्रदेश की सीमा में आने की इजाजत दी जाए। इसके लिए बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार रात नारसन बॉर्डर पर एक शिक्षक की ओर से लोगों से 300-300 रुपये की वसूली कर सीमा में प्रवेश कराने का मामला सामने आया था। इसके विरोध में प्रवासियों ने जमकर हंगामा भी किया था। मामला बढ़ता देख पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। साथ ही शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश भी की गई थी। वहीं, शिक्षक के इस कृत्य से विभागीय अधिकारी भी शर्मसार हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने आरोपी शिक्षक को निलंबित करने के लिए डीईओ बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी को पत्र लिखा है। इसके बाद अधिकारियों ने शिक्षक को निलंबित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने बताया कि डीईओ बेसिक को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें