फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरचार्ज माफी की घोषणा रही बेअसर

Wed, 17 Feb 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने भले ही ऊर्जा निगम के उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरचार्ज माफी की घोषणा की है, लेकिन उपभोक्ताओं में फिलहाल इसके प्रति उत्साह नहीं दिख रहा है। स्थिति यह है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ता होने के बावजूद गिने चुने लोगों ने ही इसका लाभ उठाया है। दूसरी ओर ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से ऊर्जा निगम के उपभोक्ताओं के लिए करीब 10 दिन पहले सरचार्ज माफी की घोषणा की गई है। इसके तहत घरेलू और नलकूप से जुड़े उपभोक्ताओं के सरचार्ज माफ कर दिए गए हैं, लेकिन इसका लाभ उन्हें तभी मिलेगा जब एकमुश्त बकाया भुगतान करें।

फिलहाल रुड़की सर्किल में सरचार्ज माफी को लेकर उपभोक्ताओं में उत्साह नहीं है। स्थिति यह है कि बामुश्किल 40-50 लोगों ने ही अभी तक सरचार्ज माफी का लाभ उठाया है, जबकि सर्किल में डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एके मिश्रा का कहना है कि सरचार्ज माफी योजना का लाभ 31 मार्च तक ही मिलना है। अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ उठाना चाहिए। अगर निर्धारित अवधि में भी भुगतान नहीं किया गया, तो संबंधित उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी का लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें