फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी में देवर ने भाभी का सिर फोड़ा, तहरीर

Tue, 16 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासुनी के बाद एक देवर ने लकड़ी का फट्टा मारकर भाभी का सिर फोड़ दिया। परिजन लहुलुहान हालत में विवाहिता को गंगनहर कोतवाली लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ  पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर गांव में संदीप और उसका छोटा भाई जितेन्द्र अपने अपने परिवार के साथ अगल बगल में रहते हैं। घर में किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर जितेन्द्र ने संदीप की पत्नी ममता के सिर में लकड़ी के फट्टे से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि जितेन्द्र अक्सर शराब पीकर गाली गलौज करता है। विरोध करने पर मारपीट भी कई बार कर चुका है। महिला की हालत देखकर पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। उपनिरीक्षक चित्रगुप्त ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को कोतवाली बुलवाया जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें