फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सन्नी हत्याकांड-दोस्त ही निकला कातिल, गला दबाकर की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखाता गांव निवासी सन्नी की हत्या उसी के साथी रोहित उर्फ बालू ने गला दबाकर की थी। नशे की हालत में किस्तों पर खरीदे गए मोबाइल फोन पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। रोहित ने हत्या करने के बाद शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि कंकरखाता गांव निवासी महिला माला देवी ने 30 जनवरी को अपने पुत्र सन्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 27 जनवरी को सन्नी घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। पुलिस की जांच में घटना वाले दिन सन्नी के कुछ युवकों के साथ सुल्तानपुर क्षेत्र में जाने की बात सामने आई थी।



संदेह के आधार पर पुलिस ने उसके साथी युवकों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी रोहित उर्फ बालू निवासी कंकरखाता ने सन्नी की गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुन्हारी गांव के पास गन्ने के खेत में छिपाया गया सन्नी का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया कि 27 जनवरी को वह और सन्नी एक अन्य युवक के साथ सुल्तानपुर गए थे। वहां सन्नी की मदद से उसने मोबाइल फोन खरीदा। इसके बाद उन्होंने कुछ अन्य युवकों के साथ बैठकर शराब पी।



कुछ देर के बाद वह व सन्नी दोनों और शराब खरीदने के लिए कुन्हारी स्थित दुकान पर आए थे। यहां नशे में मोबाइल फोन को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर उसने सन्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को गन्ने के खेत में छिपाकर वहां से भाग निकला। गुमशुदगी के मामले को हत्या की धाराओं में तरमीम कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें