फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा

Mon, 17 Apr 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक के छात्र की आत्महत्या के मामले में आखिरकार पुलिस को मुकदमा दर्ज करना ही पड़ा। पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में संस्थान के प्रधानाचार्य एवं डायरेक्टर सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


लक्सर कोतवाली अंतर्गत महाराज कलां गांव निवासी 16 वर्षीय ईशू ने पांच अप्रैल को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। छात्र नगला इमरती स्थित बीएसएम पॉलीटेक्निक का छात्र था। मृतक के चाचा सुधीर कुमार ने इस मामले में संस्थान के प्रधानाचार्य कादिर खान, डायरेक्टर राजाराम एवं दो शिक्षकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि छात्र ईशू से एक बैंच टूट गई थी। इस पर डायरेक्टर, प्रधानाचार्य और दो शिक्षकों ने उसके साथ मारपीट की थी। साथ ही उसे कालेज से निकाल देने को कहा था। इसी वजह से उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


आईजेपीएल में भाग लेंगे शोयब
रुड़की। बैंगलोर में मई माह में होने वाली आईजेपीएल लीग में दून स्कूल के छात्र शोयब अहमद का चयन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें