फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तौल केंद्रों पर नहीं शुरू हुई गन्ने की खरीद, पर्चियों का इंतजार कर रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
लिब्बरहेड़ी शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू होने के बावजूद इकबालपुर क्षेत्र में लगाए गए मिल के तौल केंद्रों पर गन्ने की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। इससे क्षेत्र के किसान परेशान हैं और गन्ना खरीद पर्चियां मिलने के साथ ही तौल केंद्र चालू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

इकबालपुर शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू नहीं होने के कारण इस बार क्षेत्र में लिब्बरहेड़ी और लक्सर शुगर मिलों के तौल केंद्र लगाए गए हैं। क्षेत्र के किसानों को इन्हीं केंद्रों पर अपना गन्ना आपूर्ति करना है। लिब्बरहेड़ी स्थित उत्तम शुगर मिल का पेराई सत्र रविवार को शुरू हो चुका है जबकि लक्सर शुगर मिल मंगलवार से पेराई शुरू करने जा रही है।
आमतौर पर मिलों का पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही तौल केंद्रों पर गन्ने की खरीद शुरू कर दी जाती है लेकिन रविवार तक इकबालपुर क्षेत्र के केंद्र चालू नहीं हो सके। किसान राजपाल सिंह, बिजेंद्र, अनिल कुमार और संजय आदि का कहना है कि दोनों मिलों की ओर से शुक्रवार को ही तौल केंद्रों के खरीद इंडेंट जारी कर दिए गए थे। इसके बावजूद खरीद शुरू नहीं होना समझ से परे है। किसानों का कहना है कि त्योहारों के कारण आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए उन्हें कोल्हुओं पर कम दाम में गन्ना बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस संबंध में लिब्बरहेड़ी शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक पवन ढींगरा से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें