फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में गन्ने के खेत में लगी आग

विज्ञापन
ुल्तानपुर में खेत में आग लगने से जला पड़ा गन्ना। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
किसान के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक करीब एक बीघा गन्ना जलकर राख हो चुका था। किसान ने पुलिस को तहरीर देकर आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर कस्बा निवासी रकम सिंह सैनी का खेत सुल्तानपुर से इस्माइलपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित है। खेत में गन्ने की फसल तैयार खड़ी है। रकम सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर किसी ग्रामीण ने बताया कि उनके खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लग गई। वह तुरंत परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक आसपास के ग्रामीण भी जमा हो गए। ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मसक्कत कर आग को बुझाया लेकिन तब तक करीब एक बीघा गन्ना जल चुका था। रकम सिंह ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले भी गन्ने की फसल में संदिग्ध हालात में आग लग गई थी। उस दौरान भी करीब एक बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई थी।
रविवार दोपहर गन्ने की फसल में लगी आग में भी करीब एक बीघा गन्ना जलकर नष्ट हो गया। अगर समय पर ग्रामीण नहीं पहुंचते तो आसपास खड़ी करीब 50 बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो जाती। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें