फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा होगी ऐतिहासिक: सुशील राठी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व दर्जाधारी सुशील राठी ने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा ऐतिहासिक होगी। यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में सुशील राठी ने कहा कि यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। खासतौर से भाजपा सरकार में जो किसान बेहद परेशान हैं, वे बड़ी संख्या में रैली में दिखाई देंगे। किसान कांग्रेस परिवर्तन यात्रा से अपनी ताकत का अहसास कराएगी। परिवर्तन यात्रा दूसरे चरण में हरिद्वार जिले की 11 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। राठी ने कहा कि ये परिवर्तन यात्रा भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। इस सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है और किसान परेशान है। बैठक में जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार, आशीष सैनी, आदेश सैनी, ठाकुर उदय सिंह पुंडीर, रियाज पुंडीर, विकास सैनी, पंकज सोनकर, रईस अहमद, शुभम शर्मा, धूम सिंह रावत, बेनी प्रसाद, गोपीचंद, ईशा त्यागी, जसविंदर सिंह एडवोकेट, केपी तोमर, कमल त्यागी, गुल सन्नवर, हरीश परमार, शकील अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें