फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खेत में हैरो चलाकर नष्ट की गन्ने की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के खेत में खड़ी गन्ने की फसल पर हैरो चलाकर नष्ट कर दिया। किसान की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली क्षेत्र के दाबकी कलां गांव निवासी किसान बाबूराम ने कहा कि उन्होंने अपने खेत में गन्ने की फसल बोई है। इन दिनों उनकी फसल तैयार थी। छह नवंबर की रात को गांव के ही आरोपी आदित्य कुमार और विनोद निवासी ग्राम दाबकी कलां और जगदीश निवासी ग्राम ढाढेकी चोरीछिपे ट्रैक्टर और हैरो लेकर आए।
विज्ञापन




उन्होंने उनके खेत में ट्रैक्टर और हैरो चलाकर फसल को नष्ट कर दिया। जानकारी मिलने पर उन्हाेंने आरोपियों से शिकायत की तो उन्हाेंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। किसान ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें