फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गन्ना समिति ने इकबालपुर मिल प्रबंधन को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
इकबालपुर गन्ना विकास समिति ने शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू करने के लिए शुगर मिल को नोटिस जारी किया है। इकबालपुर शुगर मिल के आगामी पेराई सत्र शुरू होने में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। क्षेत्र के गन्ना किसान इकबालपुर शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू होने की आस देख रहे हैं।
विज्ञापन

किसान इकबालपुर गन्ना विकास समिति से शुगर मिल के संचालन की जानकारी ले रहे हैं। इकबालपुर गन्ना विकास समिति की ओर से गन्ना सर्वे के बाद शुगर मिल को नोटिस जारी किया है। इसमें इकबालपुर मिल प्रबंधन से आगामी पेराई सत्र 2026-27 के संचालन की स्थिति को स्पष्ट करने को कहा गया है। इकबालपुर गन्ना विकास समिति के प्रभारी सचिव धीर सिंह ने बताया कि मिल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है।
मिल प्रबंधन के जवाब के बाद गन्ने की आपूर्ति पर निर्णय लिया जाएगा। मिल चालू होगी तो क्षेत्र के किसानों को इकबालपुर मिल के लिया गन्ना खरीद पर्चियां जारी की जाएंगी। यदि मिल का पेराई सत्र शुरू नहीं हो पाता है तो इस स्थिति में किसानों के गन्ने को लक्सर और लिब्बरहेडी मिल के लिए क्षेत्र के गन्ने को डायवर्ट किया जाएगा। इससे किसानों के पास इन दोनों मिलों की गन्ना खरीद पर्चियां जारी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें