फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: पिता के हाथों में औजार, बेटी की आंखों में था बड़ा सपना, गांव से पढ़कर विश्वस्तरीय संस्थान पहुंची रीना

Mon, 21 Sep 2026 06:16 PM IST
Renu Saklani मनव्वर हुसैन, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

घर की साधारण परिस्थितियों ने रीना के हौसले को छोटा नहीं होने दिया। पिता को रोज मेहनत करते देख उसके मन में कुछ बड़ा करने की चाह जगी और यही सपना उसे आगे बढ़ाता गया।
विज्ञापन
रीना अपने परिवार के साथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साधारण परिवार में जन्मी बेटी अगर सपने बड़े रखे और उन्हें पूरा करने का जज्बा हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती। हरियाणा के रोहतक जिले की सांपला तहसील के खरावड़ के एक मोटर मैकेनिक की बेटी रीना ने अपनी मेहनत और लगन से इस बात को साबित कर दिखाया है।

गांव के सरकारी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा हासिल करने वाली रीना ने अब विश्वप्रसिद्ध भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से रसायन विज्ञान में पीएचडी की डिग्री हासिल कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। रीना की इस उपलब्धि पर उनके पिता राजकुमार, माता आशा देवी और परिवार के दो अन्य सदस्य रविवार को दीक्षांत समारोह में पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने बेटी को आशीर्वाद देकर उसकी सफलता पर गर्व जताया। परिजनों ने बताया कि रीना उनके परिवार में सबसे अधिक शिक्षा हासिल करने वाली बेटी बनी है। उन्होंने कहा कि आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से पीएचडी की डिग्री प्राप्त करना पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण है।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: सहसपुर से चुनाव लड़ेंगे हरक सिंह? सीएम धामी और भाजपा अध्यक्ष को ललकारा; प्रदेश में गरमाई सियासत
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के अनुसार, रीना ने गांव के सरकारी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद धनबाद से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। 2020-21 में उसने आईआईटी में दाखिला लिया था। रीना ने बताया कि उनके लिए आईआईटी से पीएचडी हासिल करना किसी सपने से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि वह बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है। पिता को मेहनत करते देखकर उनके भीतर उच्च शिक्षा हासिल करने की प्रेरणा पैदा हुई। इसी लगन ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें