फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जागरुकता को छात्रों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की/झबरेड़ा। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए किए। इस दौरान वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया है कि वे आने वाले समय में देश और प्रदेश को आगे बढ़ाएं। इस मौके पर कई कॉलेजों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई गईं।
विज्ञापन

सोमवार को केएलडीएवी पीजी कॉलेज में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य यशोदा मित्तल ने कहा कि नौ नवंबर 2000 को उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था। राज्य स्थापना के बाद से प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं प्रदेश और देश को आगे ले जाएं। इस दौरान एनएसएस ऑफिसर डॉ. मोनूराम, डॉ. किरन भारती, रंतेज सिंह, राजेश नौटियाल, सुभाष, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. तनवीर आलम, डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। झबरेड़ा स्थित चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर निबंध और भाषण प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं कैप्टन सुशील आर्य व एनसीसी कैडेट्स ने वृक्षारोपण किया और कॉलेज प्रांगण में साफ सफाई की। प्रतियोगिताओं के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। इस अवसर पर अध्यापक अमित कंबोज, ओमपाल सिंह राणा, ओमवीर सिंह, सुदीप त्यागी, विधि शर्मा, अंजलि परमार, अभिषेक त्यागी, सोनिया पंवार, अनीता, स्वीटी, परीक्षित, रितेश वर्मा और आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें