फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की लापरवाही, हादसों को न्यौता

विज्ञापन
रुड़की मच्छी मोहल्ला रामपुर रोड पर खुले में रखा ट्रांसफार्मर। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की लापरवाही शहरवासियों पर भारी पड़ सकती है। कई स्थानों पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर, झूलते तार और बिजली के जर्जर खंभे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। यह लापरवाही कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। अभी पिछले दिनों जर्जर खंभा टूटकर गिरने से एक कर्मचारी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शहर में गणेशपुर, गंगनहर किनारे, प्रकाश होटल के सामने और मच्छी मोहल्ले के आसपास कई स्थानों पर बिजली के खंभे जर्जर हैं। पिछले दिनों गांधी वाटिका में मरम्मत के लिए चढ़े एक कर्मचारी की खंभा टूटकर गिरने से मौत हो गई थी। इसके बाद ऊर्जा निगम ने कई स्थानों पर जर्जर खंभे बदले भी थे, लेकिन आज भी कई जगह स्थिति जस की तस है। वहीं, मच्छी मोहल्ला, रामनगर में ट्रांसफार्मर जमीन पर खुले में रखे हैं। ट्रांसफार्मर के खुले तार जमीन से मात्र चार फीट की ऊंचाई पर ही है। जहां तक बच्चे भी आसानी से पहुंच सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, अधीक्षण अभियंता राहुल जैन का कहना है कि उन्होंने हाल ही में कार्यभार संभाला है। इन समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें