फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नई क्लास में बैठेंगे छात्र-छात्राएं

Fri, 31 Mar 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शनिवार से शिक्षा का नया सत्र शुरू हो रहा है। नये सत्र को लेकर छात्र-छात्राएं भी बेहद उत्साहित हैं। क्योंकि सभी छात्र-छात्राएं नई कक्षाओं में बैठेंगे।
विज्ञापन


सरकारी और पब्लिक स्कूलों में एक अप्रैल से शिक्षा का नया सत्र शुरू हो रहा है। सभी स्कूलों ने छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र नई क्लास में जाने को उत्साहित हैं। शनिवार को स्कूल खुल रह हैं। इसके लिए छात्र-छात्राओं ने अपने बैग आदि भी तैयार कर लिए हैं। केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 एवं 2 में वैसे तो कक्षा एक पांच तक के छात्रों की शनिवार को छुट्टी रहेगी। लेकिन कक्षा छह से नौ तक के छात्र की पढ़ाई शुरू होगी। सोमवार को कक्षा एक से नौ तक की क्लास सुचारू रुप से चलेंगी। इसी तरह सीबीएसई से मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूलों में भी कक्षाएं शुरू होंगी। हालांकि अभी कुछ स्कूलों में बच्चों को किताबों की सूची मिलनी है। उसके बाद ही उनका बैग तैयार हो सकेगा। राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी शनिवार से कक्षाएं शुरू हो रही है। लेकिन यहां भी अभी छात्रों के पास किताबें नहीं है। इसलिए शनिवार को शिक्षक-शिक्षकाएं विषयों से जुड़ी व्यवहारिक जानकारी ही देंगे। स्कूलों का समय भी बदल गया है। केंद्रीय विद्यालय का समय अब सुबह 7.20 से हो गया है। जबकि राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से लगेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें