फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मे नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख ठगे

Thu, 30 Mar 2017 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालचंदवाला गांव निवासी एक व्यक्ति ने दो लोगों पर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार खानपुर थानाक्षेत्र के लालचंदवाला गांव निवासी नसीर अहमद पुत्र अशरफ ने खानपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई नदीम विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात साजिद पुत्र दिलशाद से हो गई। साजिद और दिलशाद ने उसके भाई की कुवैत में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। साथ ही वीजा के लिए तीन लाख रुपये ले लिए। नसीर इसके लिए तैयार हो गया। नसीर ने दिलशाद और साजिद को एक बार एक लाख अस्सी हजार और दूसरी बार एक लाख रुपये और तीसरी बार बीस हजार रुपये दिए। साजिद और दिलशाद ने उसे नदीम के वीजा की फोटोकॉपी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह नदीम का मेडिकल टेस्ट कराने दिल्ली पहुंचे तो वहां मेडिकल टीम ने वीजा फर्जी बताते हुए टेस्ट करने से इंकार कर दिया। इस पर उन्होंने साजिद और दिलशाद को मोबाइल से कॉल की, लेकिन उन दोनों ने नसीर का फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद जब वह उनसे अपने पैसे वापस मांगने गए तो उन्होंने नसीर के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। खानपुर थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें