कंगारूस ऑल इंडिया आर्ट कंपीटीशन मुंबई की ओर से खानपुर के नेशनल कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता और 108 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय को मोस्ट एक्टिव अवार्ड भी प्रदान किया गया।
कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता ने बताया कि मुंबई की कंगारूस संस्था की ओर से छात्रों में रचनात्मकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष ऑल इंडिया स्तर पर ड्राइंग, हैंड राइटिंग और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। सत्र 2021-22 में नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर के 108 छात्र-छात्राओं ने कला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसके लिए कला अध्यापिका और प्रधानाचार्य को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कलरिंग प्रतियोगिता, मेहंदी मेकिंग प्रतियोगिता, कार्टून मेकिंग प्रतियोगिता, ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता करवाई गई। हैंड राइटिंग प्रतियोगिता में तुषार को डिक्शनरी मिली। इसके साथ ही पारूल, मोहित, निशान्त, अंश चौधरी, नितेश, आंरजू, तुषार, विधि, दीपांशु आदि को अलग-अलग प्रतियोगिता में अवार्ड व स्मृति चिह्नन दिए गए। अलका और साक्षी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। साथ ही 95 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता ने सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी है।