फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने तीन साथियों के साथ क्लास टीचर को पीटा 

Fri, 09 Sep 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
कलियर थाना क्षेत्र के गांव इमलीखेड़ा में राजकीय इंटर कालेज में कक्षा 11 के छात्र ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर क्लास टीचर अरुण कुमार श्रीवास्तव के साथ मारपीट कर की। जिसके बाद टीचर ने छात्र व उसके साथियों के खिलाफ इमलीखेड़ा चौकी में तहरीर दी  बाद में तहरीर वापस ले ली गई । कालेज की अनुशासन समिति में लिए गए फैसले के अनुसार छात्र को कालेज से निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 11 के क्लास टीचर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने तहरीर देकर बताया कि बृस्पतिवार को कालेज की एक छात्रा ने आरोपी 11वीं क्लास के छात्र के खिलाफ  शिकायत की थी। छात्रा ने आरोप लगाया कि छात्र ने अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। छात्रा की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने छात्र को डांट फटकार लगाई और आगे से ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी।

आरोप है कि शुक्रवार को छात्र अपने तीन साथियों को बुलाकर पहले तो क्लास में ही अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे उसके बाद क्लास से बाहर बुलाकर टीचर के साथ मारपीट की। मारपीट होते देख अन्य क्लासों के टीचर भी क्लास से बाहर आ गए। जिससे गाली देते हुए तीनों युवक फरार हो गए जबकि छात्र को पकड़ लिया गया और फिर पुलिस को सौंप दिया गया। बाद में कालेज की अनुशासन समिति की ओर से मामले को लेकर बैठक ली गई। जिसमें छात्र को निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।साथ ही पुलिस को दी गई तहरीर वापस ले ली गई।  प्रधानाचार्य आरपी अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को दी गई तहरीर वापस ले ली गई है। साथ ही आरोपी छात्र को कालेज से निष्कासित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें