फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती से वसूली के आदेश, छुट्टी रद्द

विज्ञापन
रुड़की में बकाया वसूली अभियान को लेकर अधिनस्थों की बैठक लेते डीजीएम। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद अधीक्षण अभियंता (एससी) चंद्रशेखर त्रिपाठी ने अधीनस्थों की बैठक ली। वहीं आदेश दिए कि सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही पांच हजार से बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई कार्रवाई में शीथिलता बरतता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। इसके बाद एससी चंद्रशेखर त्रिपाठी ने सभी ईई और एसडीएम आदि की बैठक ली। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति में मात्र बारह दिन का समय बचा हुआ है। लिहाजा सख्ती के साथ वसूली की जाए। ताकि लक्ष्य को पूरा किया जा सके। कहा कि पांच हजार से अधिक बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यदि कोई बकायादार बिल जमा नहीं करता है, तो उसका कनेक्शन काटा जाए। कहा कि बकाया वसूली अभियान को देखते हुए सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। यदि कोई अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही बरता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ईई नंदिता अग्रवाल, विजय कुमार सिंह, आशुतोष तिवारी, अनिल वर्मा, राजीव चक्रवती, मयंक पंत, विनीत कुमार, जितेंद्र, अम्बिका यादव व सुनीता सैनी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें