फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बकाया बिल जमा न करने पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम ने बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। एसडीओ गुलशन बुलानी ने रविवार को पत्रकारों से वार्ता में बताया कि लंढौरा उपखंड क्षेत्र में उपभोक्ताओं पर नौ करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। केवल कस्बे में ही 80 लाख रुपये से अधिक की राशि लंबित है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि 25 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले 150 से अधिक उपभोक्ताओं के खिलाफ मीटर उखाड़ने की कार्रवाई की जा रही है। अब तक करीब 100 बकायेदारों के मीटर हटाए जा चुके हैं और 15 लाख रुपये की वसूली की गई है। एसडीओ ने चेतावनी दी कि मीटर हटाने के बाद भी बिल जमा न करने वालों के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे।



इसके बाद 20 और 15 हजार रुपये बकाया वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से शीघ्र बकाया जमा करके कार्रवाई से बचने की अपील की। इस मौके पर जेई विनोद कुमार, गौरव पुंडीर, हैदर अली, नदीम आलम, राव गालिब, वसीम, सलीम, सुमित, नरेश, रामवीर, विजय आदि बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें