फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लावारिस कुत्तों ने बच्चे पर किया हमला, पिता ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड-4 में सोमवार सुबह स्कूल जा रहे एक बच्चे पर लावारिस कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता मौके पर पहुंचे और उसे बचा लिया। घटना के बाद से नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बच्चा सुबह करीब आठ बजे घर से स्कूल के लिए निकला था। गली में पहुंचते ही कुत्तों ने उसे घेर लिया। शोर सुनकर पहुंचे पिता ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्चे को बचाया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि लावारिस कुत्तों की समस्या को लेकर पूर्व में संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की को शिकायत दी गई थी। बावजूद इसके नगर पंचायत ने अब तक कोई अभियान शुरू नहीं किया। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए तत्काल अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें