फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बहादराबाद में लावारिस छोड़े गए पशु बने मुसीबत

Sat, 04 Jul 2026 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- चौराहों और बाजारों में दिनभर घूम रहे मवेशियों से यातायात प्रभावित
विज्ञापन

बहादराबाद। कस्बा बहादराबाद में लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों और बाजारों में दिनभर घूम रहे मवेशियों के कारण यातायात बाधित हो रहा है। पृथ्वीराज चौहान चौक सहित कई व्यस्त स्थानों पर पशुओं के सड़क के बीच बैठ जाने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार अचानक पशु सड़क पर आ जाने से वाहन चालक संतुलन खो देते हैं जिससे दुर्घटनाएं होने की आशंकाएं बनी रहती हैं। पंकज कुमार, सुरेश, ममता, प्रवीन कुमार, आलोक ने बताया कि सड़कों पर घूम रहे अधिकांश पशुओं के कानों में पहचान संबंधी टैग लगे हैं। इससे माना जा रहा है कि इनके मालिकों ने जानबूझकर इन्हें छोड़ दिया है। यही कारण है कि ये पशु पूरे दिन सड़कों पर घूमते रहते हैं और लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लावारिस पशु डिवाइडरों पर लगाए गए पौधों और हरे-भरे पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से टैग के आधार पर पशुओं के मालिकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें