फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द से कराह रहे मरीज, नहीं मिल रही दवा

Mon, 07 Dec 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। सिविल अस्पताल में मरीज से दर्द से कराह रहे हैं और उन्हें दवा नहीं मिल पा रही है। वहीं एंटी रैबिज इंजेक्शन को खत्म हुए एक सप्ताह हो चुका है। लेकिन अभी तक यह इंजेक्शन नहीं आए हैं। अन्य दवाओं का स्टॉक भी खत्म होने वाला है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल रुड़की में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीज पहले ही काफी परेशानी झेलते हैं। फिजिशयन, रेडियोलॉजिस्ट, आई सर्जन आदि के न होने से कई मरीजों को बिना उपचार के ही वापस लौटना पड़ता है। अब दवाओं पर भी संकट आ गया है। एंटी रैबिज इंजेक्शन को खत्म हो हुए सप्ताहभर से अधिक समय होने वाला है। लेकिन इंजेक्शन नहीं आ हैं। प्रतिदिन से 100 से अधिक मरीजों को निराश होकर प्राइवेट मेडिकल स्टोर्स से यह इंजेक्शन महंगे दामों को पर खरीदकर लगवाने पड़ रहे हैं। सोमवार को दर्द की दवा भी अस्पताल में खत्म हो गई। ऐसे में दर्द से कराह रहे मरीजों को अस्पताल में दर्द से निजात नहीं मिल पाई। मरीजों को मेडिकल स्टोर से दर्द की दवा लेनी पड़ी। दर्द की दवा के अलावा खाज खुजली, पेट दर्द, गैस, बी-कांप्लेक्स आदि दवाएं पहले ही खत्म हो चुकी हैं।
विज्ञापन

---------
दवाओं की डिमांड भेजी हुई है। लगातार दवाएं मंगवाने के लिए संपर्क किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही दवाएं आ जाएंगी।
- डा. रविंद्र थपलियाल, सीएमएस, सिविल अस्पताल रुड़की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें