उत्तराखंड की राजनीति में रविवार को एक नया राजनीतिक दल अस्तित्व में आ गया। खानपुर विधायक उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा ने रुड़की में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम के दौरान जन निर्माण पार्टी के गठन की घोषणा की। इस मौके बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का स्वरूप दे दिया।
दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सोनिया शर्मा ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना और प्रदेश में एक वैकल्पिक राजनीतिक मंच तैयार करना है। उन्होंने दावा किया कि निकट भविष्य में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई प्रमुख चेहरे जन निर्माण पार्टी में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि प्रदेश में जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप राजनीति की आवश्यकता है।
सभासद विक्रांत चौधरी, कविता चौधरी, राव मोईन, राव सज्जाद, दंड गोविंद, नदीम, शाहबुद्दीन, सोनू, आरिफ प्रधान, भूरा, सुनीता चौधरी, देवराज तोमर सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने जन निर्माण पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जुड़े लोगों ने भी भागीदारी की। समारोह के दौरान राव सज्जाद अपने समर्थकों के साथ विशेष अंदाज में पहुंचे जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने नई पार्टी को जनसमर्थन मिलने का दावा किया। आ