ढंढेरा में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में देश पर शहीद होने वाले सैनिकों की गाथा सुनाई गई। कार्यक्रम में सैनिकों, आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
रविवार को ढंढेरा में पीसीसी सदस्य उदय सिंह पुंडीर के कैंप कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने समारोह में कहा कि सैनिक हमारे देश के लिए गर्व के प्रतीक हैं और पूरे देश को उनका सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सैनिकों का सम्मान कर देश का मान बढ़ाया। कार्यक्रम संयोजक उदय सिंह पुंडीर ने कहा कि हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो यह सब सैनिकों की बदौलत है। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार के किसी भी कार्यक्रम को आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बिना पूरा नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम में 250 से अधिक पूर्व सैनिक, राज्य आंदोलनकारियों, आशाओं, आंगनबाड़ी आदि को स्मृति चिह्न एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान देवेश शर्मा, वीरेंद्र ठाकुर, सूरज राणा, सेठपाल सिंह, नीरज, श्रीगोपाल नारसन, अनिल पुंडीर, अरविंद राजपूत, हिम्मत सिंह राणा, ठाकुर सिंह नेगी, बच्चन सिंह रावत, हेमचन्द, यशपाल सिंह, नरेंद्र सिंह रावत, सतीश बिष्ट, संजीव सिंह पुंडीर, जसबीर सिंह आदि मौजूद थे। संवाद