गणतंत्र दिवस पर शहर से लेकर देहात तक हुए विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों ने देश के शहीदों को याद कर तिरंगे को सलाम किया। साथ ही शहीदों के नाम के नारे लगाकर आने वाली पीढ़ी को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। वहीं शिक्षण संस्थानों और अन्य संगठनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश दिए गए। साथ ही शहर के एतिहासिक पर्यटन स्थल सुनहरा स्थित वट वृक्ष पर हवन कर ध्वजारोहण किया गया।
बुधवार को आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यालय प्रबंधक डॉ. रजत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, प्रबंध समिति सदस्य कर्नल रविंद्र कुमार बंसल, प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह आदि ने ध्वजारोहण किया। वहीं देवभूमि आदर्श सोसाइटी की ओर से भी झंडा चौक आदर्श नगर में सोसायटी अध्यक्ष सचिन कश्यप सहित अन्य लोगों ने ध्वजारोहण किया। नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के अंतर्गत जिला युवा अधिकारी हिमांशु राठौर के मार्गदर्शन में मलकपुर माजरा में रॉयल यूथ क्लब ने गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके पर अध्यक्ष अंजलि मौर्य, मूलचंद, दिनेश धीमान आदि मौजूद रहे। उधर, शहीद भगत सिंह बिग्रेड वेलफेयर सोसायटी की ओर से सत्य नारायण धर्मशाला में ध्वजारोहण किया गया। दूसरी ओर केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, मंगलौर में तिरंगा फहराया गया। विद्यालय प्रबंधक डॉ. रविंद्र कपूर और प्रधानाचार्या डॉ. दीपिका सैनी ने सबको गणतंत्र दिवस की बधाई दी। वहीं, जलसंस्थान के आईआईटी परिसर स्थित कार्यालय में सहायक अभियंता जुनैद गौड़ ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा आवास विकास स्थित स्मॉल वर्ड स्कूल में छात्राओं ने फ्लैग मार्च की झांकियां लगाई।ं उधर, सुनहरा स्थित एतिहासिक वट वृक्ष पर भी आयुष्मान भव योग संस्थान और आर्यसमाज की ओर से पहले हवन और फिर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर पवन देव और हरपाल आर्य आदि मौजूद रहे। इसके बाद इस स्थान पर ही कलियर विधानसभा के प्रवासी ऋषिपाल रावल, रुड़की विधानसभा के प्रवासी सचिन ओझला, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर आदि ने शहीदों को दीपदान कर श्रद्धांजलि दी।
कलियर क्षेत्र में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इंजीनियर शादाब आलम और कांग्रेस प्रत्याशी विधायक हाजी फुरकान अहमद ने अपने-अपने कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज इमलीखेड़ा, एमजीएफएम इंटर कॉलेज कलियर, स्काईलाइन पब्लिक स्कूल कलियर, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल मेहवड़ कला, मदरसा शमशुल उलूम साबरी कलियर, मदरसा बरकाते रजा साबरी आदि क्षेत्र के स्कूलों व मदरसों में ध्वजारोहण किया गया। वहीं लक्सर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार, आरपीएफ थाने पर इंस्पेक्टर सोनी शर्मा, जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप राठौर, कोतवाली में इंस्पेक्टर यशपाल सिंह बिष्ट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अनिल वर्मा, नगर पालिका परिसर में नगर पालिका चेयरमैन अंबरीष गर्ग ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा किसान विद्यालय इंटर कॉलेज, सेंट थॉमस स्कूल, मोंटफोर्ट स्कूल, एचआर पब्लिक स्कूल, जमदग्नि पब्लिक स्कूल, हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज, नन्हीं दुनिया हायर सेकेंडरी स्कूल आदि में तिरंगा फहराया गया।
बुधवार को सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी संस्थानों में झंडारोहण किया गया। खानपुर थाने में थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल, भगवान शंकर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में घनश्याम गुप्ता, लक्सर कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय गोवर्द्धनपुर में चेयरमैन चौधरी भीम सिंह, खानपुर सहकारी समिति पर चेयरमैन ओंकार सिंह ने झंडारोहण किया। इस दौरान देश के शहीदों को याद किया गया। इस अवसर पर गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान, उपनिरीक्षक राजकुमार, सुधीर कुमार,विजय कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद