फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: डेयरी की आड़ में चल रहे स्लाटर हाउस पर छापा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडलाना रोड स्थित पानी की टंकी के पास दूध की डेयरी की आड़ में संचालित किए जा रहे अवैध स्लाटर हाउस पर पुलिस ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 260 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, पांच जिंदा संरक्षित पशु और कटान में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि डेयरी मालिक समेत तीन आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम ने मुंडलाना रोड स्थित डेयरी पर औचक दबिश दी। पुलिस को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तलाशी के दौरान वहां से मांस और कटान के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने पांच संरक्षित पशु को सुरक्षित कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि मामले में गुलजार निवासी मिर्दगान, शरजुल निवासी टोली और शेर अली निवासी इस्लामनगर मंगलौर को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, नावेद निवासी भगवानपुर चंदनपुर, आशू उर्फ आस मोहम्मद निवासी मलानपुरा और अज्जू उर्फ रईश खान निवासी मिर्दगान मंगलौर फरार हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें