फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दोस्ती में बढ़ीं नजदीकियां, किशोरी को साथ ले गई युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदारी में आने-जाने के दौरान एक युवती और किशोरी के बीच मुलाकातें गहरी दोस्ती में बदल गईं। उनकी दोस्ती उस समय परिवार के लिए चिंता का सबब बन गई जब हाईस्कूल में पढ़ने वाली किशोरी अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने युवती पर किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने युवती के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


मामला हरिद्वार जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र का है। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनकी बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। गांव की एक किशोरी भी उसके साथ पढ़ती है। साथ काॅलेज जाने के अलावा दोनों का घर भी आना-जाना है। दूसरी किशोरी की 20 वर्षीय मौसेरी बहन भी उसके घर आती रहती है। इस दौरान उनकी बेटी की उसके साथ भी दोस्ती हो गई।

अक्सर उनकी बेटी उसके पास चली जाती थी। उन्होंने कभी इस ओर अधिक ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण के अनुसार 12 सितंबर को युवती मौसी के घर आई थी। सुबह के समय उनकी बेटी भी घेर में पशुओं को देखने जाने की बात कहकर घर से निकली। इसके बाद वह वापस नहीं आई। उन्होंने जानकारी की तो युवती और उनकी बेटी दोनों गांव में नहीं मिलीं। उन्होंने संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन किशोरी नहीं मिली। इस बीच उन्हें युवती के किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की जानकारी मिली। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किशोरी की तलाश में एक पुलिस टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन

पहले भी युवती को साथ ले जाने का आरोप
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवती इससे पूर्व भी एक गांव से एक युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई थी। अब तक वह अपने स्तर से किशोरी की तलाश कर रहे थे लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगने पर वह पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने किसी अनहोनी की भी आशंका जताई। वहीं घटना को लेकर ग्रामीण भी हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें