फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई खाकर छह पहुंचे अस्पताल

Tue, 01 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की/भगवानपुर। सिरचंदी निवासी एक परिवार के छह लोगों की मिठाई खाने से तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन सभी को लेकर पहले भगवानपुर सीएचसी और फिर रुड़की सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन देर रात सरकारी अस्पतालों में कोई डाक्टर न मिलने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इससे नाराज परिजनों ने सोमवार सुबह पहले मिठाई की दुकान पर हंगामा किया। फिर भगवानपुर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

सिरचंदी निवासी महफूज ने बताया कि रविवार देर शाम वह रेलवे रोड अंबर तालाब स्थित एक मिठाई की दुकान से आधा किलो चमचम खरीदकर ले गए थे। रात नौ बजे के करीब परिजनों ने मिठाई का सेवन किया। उसके बाद छह लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। उल्टियों के बाद बेहोशी छाने पर देर रात करीब एक बजे परिजन उन्हें लेकर भगवानपुर सीएचसी पहुंचे। लेकिन यहां कोई कर्मी नहीं मिला। इसके बाद वह रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे। लेकिन यहां भी कोई चिकित्सक उपस्थित नहीं था। परिजन सभी को लेकर पास के एक निजी अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। घटना से गुस्साए परिजनों एवं ग्रामीणों ने सोमवार सुबह संबंधित मिठाई की दुकान पर हंगामा कर दिया। ग्रामीण महफूज के अनुसार पहले संबंधित दुकानदार ने अपने यहां की मिठाई होने से इनकार किया। लेकिन बाद में स्वीकार कर लिया। सूचना पर पहुंचे फूड इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने भी मामले की पड़ताल की। उसके बाद शिकायत पुलिस और एसडीएम से की।

एक ही परिवार की शिकायत
महफूज का कहना है कि उसने रविवार की रात करीब आठ बजे रेलवे रोड स्थित कुंदन स्वीट्स से आधा किलो मिठाई खरीदी थी, जिसे खाने के बाद उसके परिजनों की हालत बिगड़ गई। मिठाई दुकानदार का कहना है दुकान में एक साथ कम से कम दस किलो मिठाई बनाई जाती है। ऐसे में यदि मिठाई खाने से तबियत बिगड़ती तो अन्य लोगों की भी शिकायत आनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गौरतलब है कि कुं दन स्वीट्स के यहां पिछले साल नकली मावा स्टोर करने की सूचना पर छापेमारी की थी, लेकिन मौके से कुछ खास बरामद नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें