फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: साहब! पति नशे का है आदी, घर का राशन मांगा तो छोड़ने की दे रहा धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुड़की। साहब! पति नशे का आदी है और आए दिन नशे की हालत में घर आकर मारपीट करता है। उसने पति से घर का राशन मांगा तो छोड़ने की धमकी दे रहा है। महिला की शिकायत पर एएसपी ने उसके पति को बुलाकर नशा छोड़ने और व्यवहार में सुधार लाने की सलाह दी। इस पर युवक ने पत्नी से माफी मांगी और गलती नहीं दोहराने का वादा किया।
विज्ञापन




सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने दो बच्चों के साथ शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर एएसपी कुश मिश्रा से मुलाकात की। बताया कि उसका पति नशे का आदी है और कुछ काम भी नहीं करता है। मारपीट कर घर से बाहर निकालने की धमकी देता है। आरोप लगाया कि घर का राशन खत्म हुआ तो उसने पति से बाजार से राशन लाने की कही। इस पर पति मारपीट कर उसे छोड़ने की धमकी दे रहा है। बताया कि परिजनों ने भी पति को कई बार नशा न करने की सलाह दी, लेकिन वह नशा नहीं छोड़ रहा है। इस पर एएसपी ने महिला के पति को कोतवाली में बुलाकर जानकारी ली। साथ ही नशा छोड़ने और कामकाज करने की सलाह दी। पति ने नशा न करने और कामकाज कर परिवार चलाने का वादा किया। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि दंपती की काउंसिलिंग कर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें