फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: डेयरी और पेंट की दुकान पर चले लाठी-डंडे, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुड़की। डेयरी और पेंट दुकान स्वामी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं, हमले में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ईदगाह चौक के पास सुनहरा रोड पर एक पेंट की दुकान है। जबकि ईदगाह चौक पर डेयरी की दुकान है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में तीन दिन पूर्व विवाद हुआ था, जिसे लोगों ने शांत करा दिया था। शुक्रवार की शाम एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि डेयरी पक्ष की ओर से पेंट की दुकान पर जाकर मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद पेंट की दुकान स्वामी पक्ष के लोगों ने डेयरी पर आकर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। जिससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें