फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में पसरा सन्नाटा, मोबाइल पर चिपके रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना के दौरान नगर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मतगणना शुरू होते ही सभी लोग घरों में टीवी और मोबाइल पर अपडेट देखने में जुट गए थे। बाजार में भी यही आलम रहा। सुबह भाजपा प्रत्याशी, कांग्रेस प्रत्याशी से करीब दो हजार वोट आगे चल रहे थे। वहीं दोपहर एक बजे जैसे ही कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी से लीड ली उनके खेमे में खुशियां छा गईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर हर व्यक्ति उत्साहित था। लोग एक पल के रुझान को भी छोड़ना नहीं चाहते थे। लोग सुबह आठ बजे से पहले ही टीवी पर नजरें गढ़ाकर बैठ गए थे। ज्यादातर लोग अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में टीवी, मोबाइल आदि पर चुनाव परिणाम देखने में व्यस्त हो गए। ऐसे में सुबह भी भीड़ से भरे रहने वाले बाजार में सन्नाटा छाया रहा। अपने निजी कार्यो के लिए बाजार आए लोग भी इधर-उधर दुकानों पर चल रहे टीवी में चुनाव परिणामों की जानकारी लेने में जुटे रहे। सुबह से दोपहर तक भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा आगे रहे तो दोपहर को कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल राणा करीब एक हजार वोट से आगे निकल गए। इसके बाद कांग्रेस खेले में खुशी की लहर दौड़ गई और भाजपा कैंप कार्यालय में एकाएक वातावरण बदल गया। शाम को रुड़की सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद बाजार में रौनक लौटनी शुरू हुई।
दिनभर घनघनाते रहे फोन
विधानसभा चुनाव का परिणाम जानने के लिए अधिकतर लोगों ने इलेक्शन कमीशन की साइट का सहारा लिया। बहुत से लोग टीवी के सामने बैठक चुनाव नतीजे देखते रहे। बहुत से लोग ऐसे थे जो अपने कामकाज में लगे रहे। हालांकि उन्हें भी चुनाव के परिणाम जानने की उत्सुकता थी। ऐसे में वे फोन पर अपने परिचितों की स्थिति का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें