फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: शिवम का अंडर-20 एशिया रग्बी इंडिया कैंप में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की स्थित मलकपुर माजरा गांव के रहने वाले रग्बी खिलाड़ी शिवम कुमार का अंडर-20 एशिया रग्बी इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ है। शिवम के चयन से हरिद्वार जिले के साथ ही उत्तराखंड के रग्बी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। वह पांच से 12 अक्तूबर तक ओडिशा के भुवनेश्वर में कैंप में हिस्सा लेकर प्रतिभाग करेंगे। इस कैंप के लिए अलग-अलग राज्यों के 23 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

शिवम ने आर्थिक चुनौतियों के बीच कड़ी मेहनत और लगन के दम पर रग्बी में अपनी पहचान बनाई है। उनके पिता झोटा-बुग्गी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद शिवम ने खेल के प्रति अपने जुनून को बनाए रखा और लगातार अभ्यास करते रहे। शिवम ने रुड़की स्थित सोनाली रग्बी ग्राउंड पर नियमित अभ्यास कर अपने खेल को निखारा।
उनकी मेहनत का परिणाम है कि वह इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब अंडर-20 एशिया रग्बी इंडिया कैंप के लिए चयन उनके खेल करिअर की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणादायी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव आयुष सैनी ने शिवम को चयन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिवम ने अपनी मेहनत से हरिद्वार और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत सिंह, कोषाध्यक्ष हिमांशु कुमार, सहसचिव आकाश सिंह और उपाध्यक्ष सूर्यकांत सैनी समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि शिवम कैंप में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय रग्बी टीम में जगह बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें