फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: इमलीखेड़ा में आंतरिक सड़कों का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इमलीखेड़ा में 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक फुरकान अहमद और नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी ने फीता काटकर किया। इस दौरान पाल समाज के दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ने नए सदस्यों का पटका पहनाकर और फूल मालाओं से स्वागत किया। विधायक ने बताया कि मुख्य मार्ग से श्मशान घाट तक आंतरिक सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। लंबे समय से सड़कें बदहाल होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। इस दौरान सभासद अभिषेक, आकाश पाल, सुनील पाल, मांगेराम पाल, ऋषिपाल, सादिक मलिक, मेहरबान, जुल्फकार प्रधान, भानु प्रताप समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें