फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारपुर में तीन दिन में आए 25 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
लंढौरा। नारसन ब्लॉक के शिकारपुर गांव में तीन दिन के भीतर करीब 25 ग्रामीण कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, अभी दो दिन में हुई करीब 230 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की तैयारी में जुटा है। एहतियात के तौर पर दो गलियों में बल्लियां लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

कुछ समय से क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घटती जा रही थी। शहरी क्षेत्र में तो संक्रमण का मामला प्रतिदिन 300 से सिमटकर 15 या 20 तक पहुंच गया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी संक्रमितों की संख्या घटती जा रही है। इसी बीच नारसन ब्लॉक के शिकारपुर गांव में अचानक कोरोना के कई मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। गांव में कुछ लोगों की तबीयत खराब होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने सात जून को शिविर लगाकर 64 लोगों के सैंपल लिए थे। इसमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला था। नौ जून को दूसरा शिविर लगाकर 74 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए। दो दिन बाद आई रिपोर्ट में 18 लोग संक्रमित मिलेे। इससे विभाग की चिंता बढ़ गई। लंढौरा सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित डाबरा ने बताया कि दस जून को 72 आरटीपीसीआर सैंपल में छह लोग संक्रमित मिले।
इसके बाद 11 और 12 जून को लगाए गए शिविर में करीब 230 लोगों की जांच की गई है। हालांकि, अभी तक इन लोगों की रिपोर्ट नहीं आई है। सात से दस तक तीन दिन की जांच में 25 लोगों के संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन भी हरकत में आ गया है। शुक्रवार शाम लेखपाल आदेश कुमार और कानूनगो वेदपाल ने गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दो गलियों में बल्लियां लगवाकर बाहरी लोगों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया। उनका कहना था कि गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाने को लेकर बात चल रही है। हालांकि, अभी स्पष्ट आदेश नहीं मिले हैं। दूसरी ओर, डीएनए लैब के एरिया इंचार्ज हिमांशु राजपूत का कहना है कि बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बावजूद लोग टेस्ट करवाने के लिए सजग नहीं है। गांव में लगाए जा रहे शिविर में सीमित संख्या में ही लोग टेस्ट करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें