फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लक्सर ब्लाॅक में तैनात नौ शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर ब्लाॅक में तैनात नौ शिक्षकों की सेवाएं विभाग ने समाप्त कर दी है। इनमें पांच उर्दू शिक्षक शामिल हैं। उत्तराखंड में शिक्षक भर्ती नियमावली में बीएड डिग्री और स्नातक में न्यूनतम 50 फीसदी अंक अनिवार्य होने को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है। जनपद में तैनात 11 उर्दू शिक्षक और प्राथमिक विद्यालयों में तैनात पांच शिक्षक सहित 16 शिक्षकों की सेवा समाप्ति के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ने जारी किए हैं। डीईओ के आदेश पर बीईओ ने संबंधित शिक्षकों के लिए ब्लाॅक स्तर पर आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन




वर्ष 2018-19 में हुई शिक्षक भर्ती में सहायक अध्यापक पद के लिए बीएड और स्नातक में न्यूनतम 50 फीसदी अंक योग्यता निर्धारित की गई थी। आरक्षित श्रेणी के लिए यह 45 फीसदी थी। इस पर कुछ अभ्यर्थियों की ओर से उच्च न्यायालय में अपील दायर की गई थी। उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश पर अभ्यर्थियों को उनकी नियुक्ति को अंतिम न्यायिक निर्णय के अधीन रखते हुए सशर्त नियुक्ति दी गई थी। मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन था।



सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने पिछले दिनों इसपर अपना फैसला दिया है। इसके बाद अब अर्हता पूरी नहीं करने वाले शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक की ओर से जारी किए गए आदेश के बाद ब्लाॅक में तैनात नौ शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इनमें 5 उर्दू शिक्षक शामिल हैं। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद ने कुल 16 शिक्षकों की सेवा समाप्त किए जाने के आदेश जारी किए हैं। इनमें 11 उर्दू शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें